{"_id":"e2e9d06477a1c38c0a46260f255b2a12","slug":"oops-just-then-what-will-happen-in-may-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! अभी यह हाल तो मई जून में क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ! अभी यह हाल तो मई जून में क्या होगा
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
अचानक तेजी से चढ़े पारे से गर्मी की तल्खी बढ़ गई है। मंगलवार को जिले का तापमान 40 डिग्री पार कर गया तो लोग उबल पड़े। आर्द्रता बढ़ने से उमस के चलते लोग पूरे दिन पसीने से तर-ब-तर हाेते दिखे।
गर्मी कहर बरपाने लगी है। चंद रोज पहले तक आंधी-बरसात के चलते फसल गंवाने वाले किसानों और आम लोगों को मौसम की यह तल्खी अचरज भरी लग रही है। 30 डिग्री के आसपास रहने वाले पारे ने अचानक 10 डिग्री से ज्यादा की उड़ान भरी। एकाएक बढ़ी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया।
चिलचिलाती धूप ने तेवर तल्ख किए तो शहर की सड़कों पर दस बजते-बजते ही सियापा छाने लगा। गर्मी से हलाकान लोग हलक तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों की दूकानों पर जमा दिखे। गर्मी शुरू होते हुए शहर में जगह-जगह प्याऊ खुलने लगे हैं।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, बेल के शरबत और नारियल पानी आदि की
खींच बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी देर से शुरू हुई, लेकिन तपिश ज्यादा है। जब अप्रैल में ही यह हाल है तो आने वाले मई और जून के महीनों में क्या होगा। नगर में यह भी चर्चा रही कि अभी गर्मी का आगाज ऐसा है तो भला अंजाम कैसा होगा।