फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   only change from female education

नारी शिक्षा से ही होगा परिवर्तन

Fri, 09 Mar 2018 12:33 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 09 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
 only change from female education
शिक्षिकाओं को सम्मानित करते बैंक प्रबंधक।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बिना शिक्षा के नारी का सशक्तिकरण या बड़ा परिवर्तन नहीं हो सकता। महिलाएं परिवार चलाती हैं। सबका ख्याल रखती हैं परंतु वे अपना खुद का ख्याल नहीं रख पाती। महिलओं को सम्मान से जीने के लिए कानूनी अधिकार भले ही मिल गए हैं पर सामाजिक अधिकार अभी भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

उधर पुलिसलाइन में महिलाओं को जागरुकता एंव आत्मरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मार्शल आर्ट के ट्रेनर छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। एसपी केके चौधरी ने साइबर क्राइम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

चंद्रा शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित महिला परामर्श केंद्र एवं सिटी मांटेसरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिसे संबोधित करते पूर्व न्यायाधीश एसपीलाल ने कहा कि इस शताब्दी में महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रगति का अवसर दिया जा रहा है। नारी शिक्षा ही प्रगति का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 समारोह को विजयशंकर, परामर्शदाता प्रीति तिवारी, आश्रम गृह की वार्डेन अर्चना, पूनम वर्मा, एडवोकेट विवेक कुमार ने संबोधित किया। जेसीआई क्लासिक ने सेव गल्र्स चाइल्ड कार्यक्रम के तहत जागरुकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ शाही किला के पास से किया। जिसे संबोधित करते रेनू बैंकर्स ने कहा कि बिना नारी के सृष्टि की कल्पना संभव नहीं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। समारोह को एसपी सिटी डा. एके पांडेय. डा. एसपी बसवाल, विशाल गुप्ता, आलोक सिंह, अरविंद बैंकर्स, मधुसूदन, कार्तिक सेठी, डा. विकास रस्तोगी ने भी संबोधित किया।
डा. अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते प्राचार्य डा. सादिक रिजवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अभियान ही उन्हें सम्मान दिलाएगा। समारोह को अवधेश कुमार, डा. तस्लीम फात्मा ने भी संबोधित किया।
उधर जनसेवा केन्द्र सीएसीसी ई-गर्वनेन्स की तरफ से कलेक्ट्रेट के मियांपुर मोहल्ले में महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डूडा की सीओ ऊषा राय ने कहा कि प्रत्येक महिलाओं को चाहिए बच्चों में भेदभाव नहीं करें। घर में दो बच्चे से अधिक होने पर देखभाल की कमी होती है ऐसे में परिवार नियोजन का भी ध्यान रखना चाहिए। सामुदायिक समिति की अध्यक्ष मालती वर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ और माहवारी के दौरान साफ- सफाई और सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सीएससी के जिलाप्रबंधक अरविंन्द कुमार मौर्य, विजय गुलशन पाण्डेय, सुरभि, अंजली श्रीवास्तव, पूजा मौर्या, रंजना जायसवाल मौजूद थीं।
जनविकास संस्थान की ओर से मछलीशहर के तिलोरा गाँव में एसडीएसआर पब्लिक स्कूल में और मारूफपुर गांव में चंद्रकला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्राप्त अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां बीनू सिंह संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व बच्चों ने रैली निकाली । गोष्ठी में पंकजकुमार, मेनिका यादव, इंद्रजीत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महाजन अली ने किया।
बक्शा विकास खंड के मसनपुर एवं बेलापार गांव में गुरुवार को जन विकास संस्थान नौपेड़वा की ओर से किशोरी अधिकार सशक्तिकरण परियोजना के तहत तारो की टोली द्वारा रैली निकाली गई। कंचन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी रूप से महिलाओ को सम्मान जनक जीवन जीने का अधिकार मिल गया है। लेकिन सामाजिक रूप से महिलाओ को अभी तक अधिकार नही मिल पाया है। संस्थान के निदेशक राजमणि ने कहा कि महिलाओ को उनके सामाजिक हक अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ ही यदि किशोरियो को सशक्त किया जाये तो हमे बदला हुआ समाज मिलेगा। यहां शिव प्रकाश, अमृतलाल, संजय, बीनू सिंह, किरन दूबे आदि मौजूद थे।

केराकत तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम मंगलेश दुबे ने कहा कि महिला और पुरुषों में कोई भेद नहीं होना चाहिए. महिलाओ को अपने शक्ति को पहचान कर उसे बाहर लाकर अपने क्षेत्र में व समाज मे अच्छे कार्यों को करना चाहिए। अध्यापिका उपासना सिंह , सायरा प्रवीन, सुमन मौर्या, तहसीलदार ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह, सीडीपीओ सुनील कुमार, रामनिवास सिंह, सभासद निर्मला देवी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed