फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Online application started for the courses conducted in the pre-university campus

पूविवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

30 जून तक लिए जाएंगे आवेदन, जुलाई में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी

विज्ञापन

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। परिसर के करीब 40 पाठ्यक्रमों की सीटें पीयूकैट के तहत भरी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों को भरने के लिए प्रवेश फार्म आनलाइन कर दिया है।

विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटें भरने के लिए जुलाई में परीक्षा कराने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक के नए सत्र की पढ़ाई जुलाई से शुरू होनी है। परिसर में संचालित सभी विषयों में निर्धारित सीटों पर दाखिला होना है। सभी विषयों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म आनलाइन कर दिया गया है। आवेदन लेने के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित किया गया है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि के हिसाब से प्रवेश परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए जुलाई की तिथि प्रस्तावित है।
विज्ञापन

40 विषयों में 60-60 सीटों पर होगा दाखिला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में साइंस, कामर्स, बीएएलएलबी, माॅस काम समेत करीब 40 विषयों का संचालन हो रहा है। इस सभी विषयों के 60-60 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरा कराने की तैयारी चल रही है। कई विषयों में आवेदन आना शुरू हो गया है। अभ्यर्थी किसी भी विषय में प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पीयूकैट के तहत प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।विश्वविद्यालय परिसर में संचालित करीब 40 विषयों में प्रवेश लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विषयों के लिए आवेदन ऑनलाइन लिया जा रहा है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराई जाएगी। परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। -डाॅ. रजनीश भाष्कर, पीयू कैट प्रभारी, पूविवि जौनपुर



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed