फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Online application started for admission in colleges

कालेजों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Online application started for admission in colleges
कोरोना संक्रमण में बंद महाविद्यालयों ने नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। कुछ कालेजों में मैनुअल फार्म की बिक्री भी शुरू हो गई है। यह अलग है कि विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं अभी नहीं हुई हैं। शासन ने बिना परीक्षा कराएं ही छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की घोषणा तो कर दी है पर इस बारे में अभी कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है।
विज्ञापन

टीडी कालेज में नए सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा फार्मों की बिक्री शुरू हो गई है। अब तक करीब 6 हजार अभ्यर्थी आनलाइन और आफ लाइन आवेदन कर चुके हैं। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने कहा है कि नए सत्र में दाखिले के लिए आन लाइन और आफ लाइन दोनों तरीकों से आवेदन लिए जा रहे हैं। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने बताया कि सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। 15 जुलाई से आनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि नए सत्र में एडमीशन के लिए आफ लाइन और आनलाइन प्रवेश फार्म की बिक्री शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। शहर के ईशापुर स्थित रमानाथ महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। प्रबंधक नरेंद्र नाथ मौर्य ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकाम के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। जिले अन्य कई महाविद्यालयों में भी नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed