फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Online application for PU's semester examination begins

Jaunpur News: पूविवि की सेमेस्टर परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Online application for PU's semester examination begins
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। 31अक्तूबर तक छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर में कुल 586 महाविद्यालयों की परीक्षाएं नवंबर में प्रस्तावित हैं। जौनपुर में 222 और गाजीपुर के 364 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। शनिवार से परीक्षा के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन जानकारी नहीं होने के कारण छात्र परीक्षा फार्म भरने साइबर कैफे पर नहीं पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 18 से 31 अक्तूबर तक जमा किए जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से बाद में लिया जाएगा। स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकाम) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी एवं एमकाम) तृतीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड के लिए परीक्षा आवेदन फार्म आन-लाइन भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए तिथि निर्धारित गई हैं। परीक्षा फार्म का सत्यापन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 अक्तूबर से एक नवंबर तय की गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर विश्वविद्यालय परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के परीक्षा के आवेदन फार्म छात्र-छात्राओं को समर्थ आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed