फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One teacher arrested for indecent remarks on Devi

यूपीः देवी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक शिक्षक गिरफ्तार, दो निलंबित

Tue, 01 Oct 2019 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
One teacher arrested for indecent remarks on Devi
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के जौनपुर जिले में नवरात्र के पहले दिन फेसबुक पर दुर्गा देवी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभद्र टिप्पणी करने वाले के अलावा एक अन्य शिक्षक को पोस्ट साझा करने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के जौकाबाद गांव निवासी शिक्षक दिनेश यादव ने देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन


 इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग नाराज हो गए। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विकास तिवारी ने दिनेश यादव के खिलाफ नगर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


उन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रोफेसर बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को भी ट्वीट करके इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार की रात केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने टिप्पणी करने वाले तथा पोस्ट साझा करने वाले एक अध्यापक को निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय खुटहन में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश यादव के साथ ही मड़िय़ाहूं विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रइया में तैनात सहायक अध्यापक अनिल दीप चौधरी को निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed