फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One more fertilizer rack point will open in the district

जिले में खुलेगा एक और फर्टिलाइजर रैक प्वाइंट

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
One more fertilizer rack point will open in the district
जौनपुर। जिले में एक और फर्टिलाइजर का रैक प्वाइंट खुलेगा। इसके लिए डीएम ने कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र भेजा है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाक में दो-दो किसान उत्पादन संघ (एफपीओ)की स्थापना की जाएगी। साथ ङी काला चावल की खेती को बढ़ावा देने व भंडारण की क्षमता बढ़ाने आदि का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार 682 किसान हैं, जो खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण आदि का कार्य करते हैं। लेकिन समुचित सुविधा नहीं होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसका असर फसलों के उत्पादन भी पड़ रहा था,लेकिन गुरुवार को कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मंडलीय कृषि गोष्ठी में इस पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले के फर्टिलाइजर रैक प्वाइंट पर चर्चा हुई तो मात्र खाद का एक रैक प्वाइंट शाहगंज में है। जिस पर जिले में एक और रैक प्वाइंट खोलने की बात कही गई। यह रैक प्वाइंट शहर के पास होगा। इसके लिए डीएम ने गुरुवार की ही देर शाम रैक प्वाइंट खोलने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र भेज दिया है। इसके अलावां जिले में हर ब्लाक में दो-दो एफपीओ खोलने, कांप्लेक्स इंडस्ट्रीज स्थापित करने, काला चावल की खेती को बढ़ावा देने व भंडारण की क्षमता बढ़ाने आदि पर चर्चा की गई। जिसे जिले में प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- गुरुवार को हुई मंडलीय कृषि गोष्ठी में जिले में एक और फर्टिलाइजर रैंक प्वाइंट खोलने, हर ब्लाक में दो-दो फार्मर प्रोडक्ट आर्गनाइजेशन बनाए जाएंगे। काला चावल की खेती को बढ़ावा देने व भंडारण की क्षमता बढ़ाने आदि पर चर्चा की गई। डीएम ने जिले में एक और फर्टिलाइजर रैक प्वाइंट शहर के पास खोलने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र भेजा है। - अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed