{"_id":"6206aea9edc1206bba62e0f3","slug":"one-candidate-each-filed-nomination-from-madiyahun-and-mungarabadshahpur-seats-jaunpur-news-vns6381598151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर सीट से एक-एक प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर सीट से एक-एक प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को मडि़याहूं और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, एक दल से कई दिग्गजों ने नामांकन पत्र लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।
मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से जितेंद्र कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार विधानसभा मडि़याहूं से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया। सुशील कुमार छतरीपुर, शिवपुर वाराणसी के रहने वाले हैं। इसी तरह, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे, आम आदमी पार्टी के राहुल शर्मा समेत छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा से इंद्रदेव, निषाद पार्टी से रमेश सिंह, आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार और सुरेश राजभर समेत छह लोगों ने पर्चा लिया। इसी तरह, सदर (जौनपुर) विधानसभा सीट से सपा से तेज बहादुर मौर्य और मोहम्मद अरशद खान, आम आदमी पार्टी से डा. विनोद कुमार सिंह, बसपा से सलीम खान समेत 10 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। मल्हनी से भाजपा से केपी सिंह, सपा से लकी यादव, बसपा से संतोष कुमार, जनता दल यूनाइटेड से धनंजय सिंह समेत 13 लोगों के नाम से पर्चा लिया गया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से सपा से विशाल यादव, कांग्रेस से प्रमोद कुमार सिंह समेत 11 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। मछलीशहर आम आदमी पार्टी से प्रेमचंद्र, बसपा से विजय कुमार, कांग्रेस से माला सोनकर समेत 11 लोगों के नाम से पर्चा लिया गया। मडि़याहूं से आम आदमी पार्टी से अच्छेलाल यादव, अपना दल एस से संजय एम सिंह, संयोगिता सिंह, अमरावती पटेल, सुनीता वर्मा, करन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मीरा देवी, बसपा से राजेश समेत 12 लोगों ने पर्चा लिया। जफराबाद से सपा के जिला प्रवक्ता पवन त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी से विजय कुमार पाठक, सपा से बाघ सिंह समेत आठ लोगों के नाम पर पर्चा लिया गया। इसी तरह, केराकत से बसपा से लाल बहादुर, कांग्रेस पार्टी से राजेश समेत चार लोगों ने अलग-अलग दल से नामांकन पत्र लिया।