फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Saturday, only those with the second dose will be vaccinated

शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके

Tue, 10 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
On Saturday, only those with the second dose will be vaccinated
जौनपुर। कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है जो अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को निर्देश जारी किया है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज लगवाना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी, जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। जिनके स्लाट बुक नहीं हैं। वह अपना मोबाइल और आधार कार्ड ले जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार के दिन दूसरे डोज के टीकाकरण का विशेष अभियान 14 अगस्त यानि अगले शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed