फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   old man dies of corona infection

कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत

Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
old man dies of corona infection
जौनपुर। कोरोना से पीडित एक वृद्ध की इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। मंगलवार को जिले में कोरोना के 30 नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1451 पहुंच गई है। जिले में अब एक्टिव केस 322 बचे हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुंगराबादशापुर के रामनगर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए लिए तीन पहले बीएचयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जांच कराई गई तो वह कोविड पाजीटिव निकला। इलाज के दौरान ही सोमवार को देर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। बीएचयू से उसकी रिपोर्ट आई थी। मंगलवार को जिले में 30 नए मरीज मिले हैं। बदलापुर, बक्शा और धर्मापुर में एक-एक मरीज मिले। डोभी में दो, करंजाकला में एक और केराकत में दो मरीज मिले। मछलीशहर में चार, मडियाहूं में तीन और मुंगराबादशाहपुर में एक मरीज मिला। रामनगर में दो, सिकरारा में एक और शाहगंज में पांच मरीज मिले। सुजानगंज दो और शहर में दो मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के सक्रियता के चलते जिले में संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed