{"_id":"628e7443d7566c55e22bf4b9","slug":"officers-and-officers-will-beautify-200-schools-of-the-district-jaunpur-news-vns655498651","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 200 स्कूलों को संवारेंगे अधिकारी और अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 200 स्कूलों को संवारेंगे अधिकारी और अफसर
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत 200 परिषदीय विद्यालयों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है। वह इन स्कूलों में पठन-पाठन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे। विद्यालयों में कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्रीवाल, गेट, रसोई घर, रैंप, पार्क, झूले समेत 19 पैरामीटर पर व्यवस्था कराने के साथ स्कूलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अप्रैल को श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान का आगाज करते हुए सांसदों, विधायकों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने के आह्वान किया था। प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को भी विद्यालय गोद लेने के साथ उनके अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों को भी विद्यालय गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिया, ताकि विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हें आकर्षित बनाया जा सके। प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिले में गोद लिए गए विद्यालयों की रिपोर्ट भी शासन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में जनपद के 200 स्कूलों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गोद लिया है। विभागीय सूची के मुताबिक, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय रासमंडल और सीडीओ अनुपम शुक्ला ने कंपोजिट विद्यालय मियापुर को गोद लिया है। इसी तरह, अन्य सभी अधिकारी, ब्लाक प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों ने भी एक-एक स्कूल को गोद लिया है।
माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत एक-एक स्कूल को गोद लिया गया है। इन स्कूलों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त करना है। - डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए