फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Number of dengue patients in the district reached 76

Jaunpur News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 76

Thu, 28 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients in the district reached 76
जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। बृहस्पतिवार एक नया मरीज मिलने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या अब 76 पहुंच गई है। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रमीण इलाकों तक छिटपुट मरीज मिल रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या धीर-धीरे बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ऐसे इलाकों पर नजर रखी जा रहा है, जहां डेंगू का संक्रमण फैलने की संभावना है। जिले के सभी हाट स्पॉट भी स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं। डेंगू के मरीज मिलने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सर्दी जुकाम और बुखार होने पर लोगों पर सबसे पहले डेंगू की चिंता सता रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की प्राथमिकता के तौर पर जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को आठ संभावित मरीज मिले थे। जिनकी जांच कराने के बाद एक कंफर्म मरीज मिला।
विज्ञापन


जिले में चिन्हित हैं 165 हाट स्पाट
जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीपी सिहं ने बताया कि जिले में मलेरिया और डेंगू के संक्रमण वाले 165 हाट स्पाट चिन्हित किए गए हैं। जिसमें से 13 अति संक्रमित इलाके हैं। रामपुर, बदलापुर, मछलीशहर, सुजानगंज, सिकरारा, मुंगराबादशाहपुर समेत कुल 165 हाट स्टाप चिन्हित किए गए हैं। पिछले साल जिले में 1650 डेंगू के संक्रमित मिले थे। अकेले बदलापुर तहसील में 350 डेंगू के मरीज मिले थे। जिले में तीन महीने तक जिला स्वास्थ्य टीम के साथ मंडलीय स्वास्थ्य टीम भी हलाकान रही। पिछले साल की अपेक्षा इस साल मरीजों की संख्या काफी कम है। नगर के मियांपुर इलाके और रामपुर बाजार पर विभाग नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed