फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now you can practice badminton and tennis in the city itself

बैडमिंटन व टेनिस की प्रैक्टिस अब कर सकेंगे शहर में ही

Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now you can practice badminton and tennis in the city itself
जौनपुर। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही शहर में ही बैडमिंटन व टेनिस सहित स्केटिंग के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का एक निश्चित स्थान उपलब्ध हो जाएगा। शहर में स्थिति इंग्लिश क्लब में कई खेलों की सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी। खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में खेलने की सुविधा नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को खेलों की प्रैक्टिस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। वे शहर से आठ किमी. दूर सिद्दीकपुर में स्थित स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाते थे, जिससे उनको परेशानी होती थी, लेकिन अब उनको खेलों की प्रैक्टिस करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उनका समय बचने के साथ आर्थिक चपत भी नहीं लगेगी। जिला प्रशासन की ओर से शहर में स्थित इंग्लिश क्लब में बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट व स्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने में 72 लाख रुपये खच होने हैं। इसके अलावा इस क्लब में शूटिंग रेंज की भी सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है, इसके लिए इस्टीमेट बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंग्लिश क्लब में 72 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट व टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं स्केटिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसके अलावा शूटिंग रेंज की सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन इसके लिए अभी इस्टीमेट बनाने का कार्य हो रहा है। इसके बाद शीघ्र इसकी सुविधा भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु नागपाल,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed