फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now the damages from the miscreants will be compensated, the assessment starts

अब उपद्रवियों से नुकसान का होगी भरपाई, आंकलन शुरू

Wed, 22 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now the damages from the miscreants will be compensated, the assessment starts
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। सौ से अधिक नामजद लोगों समेत 711 लोगों के खिलाफ गंभीर से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस उपद्रव के कारण हुए क्षति की भरपाई संबंधितों उपद्र व करने के आरोपियों से करेगी। इसके लिए क्षति का आंकलन संबंधित विभागों और व्यक्तियों से किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए धर पकड़ भी तेड कर दी गई है। लाइन बाजार थाना, बदलापुर और सिकारा थाना क्षेत्र में उपद्रवियों ने जमकर प्रदर्शन किया था। उपद्रवियों के अराजकता का आलम यह था कि लोग घरों में कैद हो गए थे। सड़कों पर अफरा-तफरी मची थी। गाड़ियों को आग हवाले कर दिया जा रहा था। इनमें रोडवेज की गाड़ियां समेत पुलिस और आम लोगों की कई गाड़ियां शामिल थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी चिन्हित करने में लगी हुई है। दो दिन पहले 50 लोगों को गिरफ्तार की थी, जो मंगलवार को भी जारी रही। बदलापुर में क्षेत्र मुकुन्द गाँव में रोडवेज बस जलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सुबह फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सिंह व मोहम्मद कैफ सराय त्रिलोकी थाना बदलापुर तथा संतोष यादव निवासी आसपुर देवसरा, थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ है। वहीं, लगातार सार्वजनिक स्थानों और रेलवे, रोडवेज बस स्टेशनों पर पुलिस चक्रमण कर रही है। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अग्निपथ योजना का विरोध व उपद्रव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरतने में चक्रमण करते नजर आई। साथ ही लोगों को जागरूक किया कि वह अफवाह व बिना जाने समझे राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान न पहुचाएं। मीरगंज: अग्नि पथ योजना के विरोध को देखते हुए मीरगंज पुलिस देर रात से जगह जगह बाजारों में चक्रमण करती रही।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह से ही चक्रमण किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी विरोध मे शामिल न हो क्योंकि धारा 144 लगाई गई है।
विज्ञापन

जुलूस निकालने पर सात नामजद 15 अज्ञात पर केस
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार दोपहर बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना समेत सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे थे। योजना को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को सौंपा था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि क्षेत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना, महासचिव विनोद प्रजापति और उपाध्यक्ष गालिब शेख के साथ करीब 15 से 20 लोगों ने बिना अनुमति लिए जुलूस निकाला और नारेबाजी भी की। इं तरह लोगों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर सूर्य नारायण, विनोद प्रजापति, गालिब शेख, शिव जी मिश्रा, पंकज यादव और अमरनाथ यादव पर नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
खलल की आशंका में 250 और लोग धराए
उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही खलल की आशंका वालों को भी चिन्हित करने में जुटी हुई है। मंगलवार क भी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 250 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके पहले सोमवार को 300 लोगों को पकड़ा था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैंलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

बस स्टैंड पर कम हुई यात्रियों की संख्या, कई ट्रेनें रद्द
प्रदर्शन के कारण लोग सहमे हुए हैं। बाहर निकले से पहले कई बार सोच रहे हैं। अधिकांश लोग अब स्वयं के साधन से ही सफर कर रहे हैं, जिसके कारण बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ कम हो गई है। वहीं, सुरक्षा के कारणों से बसों और ट्रेनों का संचालन भी कम हो गया है। मंगलवार को सिटी स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद रही। इनमें हिमगिरी एक्सप्रेस, वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर, अमहदाबाद से पटना जाने वाली समर एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से पा टलिपुत्र को जो वाली 22356 एक्सप्रेस रद रही। दूसरी ओर जौनपुर डिपो से 80 बसों में से 26 बसों को आजमगढ़ में चुनाव के लिए पुलिस को दे दिया गया, जिससे जनपद से बड़ी संख्या में फोर्स आजमगढ़ चुनाव ड्यूटी में गई। जबकि बेडे में खड़ी कई गाड़ियों का संचालन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed