फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now in 30 days people will get the map of the building

अब 30 दिन में लोगों को मिल जाएगा भवन का मानचित्र

Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now in 30 days people will get the map of the building
अब शहरवासियों को भवन का मानिचत्र बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा और न ही इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कारण उनको अब 30 दिन के अंदर उनके भवन का नक्शा उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारवार समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में भवन का नक्शा पास कराने का कार्य विनियमित क्षेत्र कार्यालय (मास्टर प्लान) की ओर से किया जाता है, लेकिन नक्शा पास करने की कोई समय सीमा तय नहीं होने के कारण शहरवासियों को भवन का मानचित्र समय से नहीं मिल पाता था। शहरवासी भवन का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन तो कर देते थे, लेकिन उनको नहीं पता रहता था कि कब तक उनके भवन का मानचित्र पास होगा। इसके लिए उनको लगातार मास्टर प्लान कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं नक्शा पास कराने के लिए उनको इधर-उधर भटकना पड़ रहा था, लेकिन अब उनको इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उनको 30 दिन के अंदर भवन का नक्शा मिल जाएगा। कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नक्शा स्वीकृत करने की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। साथ ही जिम्मेदारवार दिन भी तय कर दिया गया है, जिससे अब शहरवासियों को भवन का नक्शा पास कराने के लिए सिर्फ आवेदन करना होगा, जिसके बाद आवेदन के 30 दिन के अंदर उनको उनके भवन का नक्शा मिल जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि डीएम के निर्देश पर 30 दिन के अंदर शहरवासियों को भवन नक्शा स्वीकृत कर देने की तैयारी पूरी कर ली गई है, लोगों को आवेदन की तिथि के बाद नियत समय सीमा के अंदर नक्शा स्वीकृत कर दिया जाएगा। वही इस कार्य में देरी होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed