{"_id":"c6d9249f2b6fdccaf48581a787bda8e5","slug":"now-easier-to-identify-brain-tumors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ब्रेन ट्यूमर की पहचान आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ब्रेन ट्यूमर की पहचान आसान
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मुंबई में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोटीन प्रयोगशाला के निदेशक जिले के निवासी प्रो. संजीव श्रीवास्तव ने ब्रेन ट्यूमर के कुछ ऐसे प्रोटीन्स की खोज की है, जिससे ब्रेन ट्यूमर को पहचानना अब आसान हो जाएगा।
उनका दावा है कि इस खोज से विश्व में भारत की पहचान बनेगी। संजीव का यह रिसर्च साइंस जनरल नेचर में प्रकाशित हुआ है।
नगर के हुसैनाबाद निवासी प्रो. संजीव इन दिनों जनपद आए हैं। रविवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनकी खोज से कैंसर की पहचान में मदद मिलेगी।
मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर रिसर्च सेंटर एवं हास्पिटल और जान हाकिन्स यूनिवर्सिटी अमेरिका के सहयोग से डा. संजीव ने ट्यूमर के रोगियों के सीरम टिशू एवं अन्य नमूनों की अत्याधुनिक प्रणाली जैसे मॉस स्पेक्ट्रोमेट्री एंड
विज्ञापन
प्रोटीन का विश्लेषण किया। उन्होंने ब्रेन ट्यूमर के कुछ प्रोटीन्स की खोज की, जो ट्यूमर को पहचानने में मदद करेगी। इनका रिसर्च साइंस जनरल में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने अभी हाल ही में प्रोटियोमिक्स रिसर्च इन इंडिया का विशेष
संस्करण प्रकाशित किया। प्रो. संजीव श्रीवास्तव अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय में विजिटिंग साइंटिस्ट रह चुके हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने पीएचडी की है।
10 से 14 दिसंबर तक आईआईटी मुंबई में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के वह आर्गनाइजर हैं। उनका कहना है कि यह आयोजन देश की सफलता में नये आयाम जोड़ेगा।