{"_id":"60e0a7e48ebc3ebf5205eec5","slug":"notice-to-56-people-encroaching-on-nh-jaunpur-news-vns598475334","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 56 पर अतिक्रमण करने वाले 56 लोगों को ईओ ने पकड़ाई नोटिस..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 56 पर अतिक्रमण करने वाले 56 लोगों को ईओ ने पकड़ाई नोटिस..
विज्ञापन
पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 में एनएच 56 पर हुए अतिक्रमण को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ महेंद्र ने 56 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण तत्काल नहीं हटाने पर निर्माण कार्य को बलपूर्वक ध्वस्त करा दिया जाएगा।
एनएच 56 वाराणसी लखनऊ मार्ग पर पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 में स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही घरों के गंदे पानी को सड़क पर बहाया जा रहा है, जिसके कारण सड़क मार्ग जल्दी खराब होकर खतरनाक साबित हो रहा है। इस बात को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) ने गंभीरता से लिया है। परिणाम स्वरूप प्राधिकरण के परियोजना निदेशक आर एस यादव ने उप जिला अधिकारी अमिताभ यादव को पत्र लिखकर अतिक्रमणकारियों से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि तत्काल अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। उसी क्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र ने शुक्रवार को कस्बे के मातादीन, अख्तर अली, अरमान, प्रधान, इस्माइल, संजाफी देवी , कमला देवी, सुदामा देवी, जयराम उपाध्याय, मोहम्मद मुनव्वर, मोहम्मद जिब्रील, मेहंदी हाशमी, कतवारू हाशमी, बाबू हाशमी, फखरे आलम, शहजाद, फारुख, नूरजहां बेगम, जलालुद्दीन, अयूब, फिरोज अहमद, मुर्तजा, मेवालाल निगम, उषा निगम, रामजीत निगम , ओमप्रकाश निगम, सत्य प्रकाश निगम, प्रेम कुमार ,रेनू निगम, मुन्नालाल निगम, सोहनलाल निगम जैनुल हसन ,अब्दुल सत्तार ,लालजी, राकेश, शहाबुद्दीन ,अली अहमद कुरेशी ,पुल्लूर ,अख्तर हुसैन, रजई, निजामुद्दीन, सकीना, सबीना ,इसराइल, साजमा, शौकत, शहंशाह, खुर्शीद आलम ,डॉक्टर अंग्रेज अहमद गौस, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद हसनैन, एकलाख एवं नईम हाशमी को नोटिस जारी किया है।