फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not a single drop of water leaked from 43 water coolers installed with MP funds

Jaunpur News: सांसद निधि से लगाए गए 43 वाटर कूलर से नहीं टपका एक बूंद भी पानी

Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Not a single drop of water leaked from 43 water coolers installed with MP funds
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साल पहले सांसद निधि के करीब दो करोड़ की लागत से 88 वाटर कूलर लगाए गए।
विज्ञापन

43 वाटर कूलर से अभी तक पानी का एक बूंद भी नहीं टपका है। बिजली कनेक्शन न होने से वाटर कूलर बंद है। आज तक वाटर कूलर का उद्घाटन नहीं हुआ। इससे राहगीरों को ठंडे पानी नहीं मिल रहा है।
बसपा से सांसद रहे श्याम सिंह यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सांसद निधि से करीब दो करोड़ सार्वजनिक स्थानों पर 88 वाटर कूलर लगवाने के लिए डीआरडीए को जारी किया। उसी समय आचार संहिता लग जाने के कारण इसका टेंडर नहीं हो पाया।
विज्ञापन

चुनाव बीतने के बाद टेंडर कराकर फर्म को वाटर कूलर लगाने की जिम्मेदारी दी गई। सिपाह पुलिस चौकी, छोटी काशी मंदिर सिपाह मार्ग, कलेक्ट्रेट पोस्ट ऑफिस, मियांपुर चौकी के बाहर, सद्भावना नवदुर्गा मंदिर, केरारबीर मंदिर, दीवानी न्यायालय समेत 45 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ सिपाह पुलिस चौकी, छोटी काशी मंदिर के पास लगा वाटर कूलर चालू है। अन्य जगहों पर वाटर कूलर बंद है। 43 वाटर कूलर स्कूलों को दिए गए हैं।
150 लीटर क्षमता वाले एक वाटर कूलर की कीमत करीब दो लाख रूपये हैं। दीवानी न्यायालय में सांसद निधि से लगा वाटर कूलर बंद है। यहां रोजाना करीब तीन हजार अधिवक्ता और वादकारी आते है। वे बोतल बंद पानी खरीदकर पानी बुझाते हैं।

कलेक्ट्रेट स्थित मियांपुर पुलिस चौकी के बाहर सांसद निधि से वाटर कूलर लगवाया गया। पांच माह बीतने के बाद भी अभी वाटर कूलर का उद्घाटन नहीं हुआ। यहां रोजाना करीब दो से तीन हजार लोग आते हैं। इसी तरह सद् भावना पुल के निकट केरारबीर मंदिर के पास भी लगा वाटर कूलर बंद है। पानी के लिए आने वाले राहगीर निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed