फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nominated members took oath of office and secrecy.

Jaunpur News: नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 19 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nominated members took oath of office and secrecy.
जौनपुर। नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित समारोह में नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। टाउन हाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव, रोहन सिंह, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल और राहुल साहू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर के विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के नामित सभासद जनता और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। सभी जनप्रतिनिधि पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तभी विकास होगा। आप सभी को जो जिम्मेदारी मिली है, वह केवल पद नहीं बल्कि जनसेवा का एक अवसर है। प्रदेश सरकार नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने की। उन्होंने सभी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि टीमवर्क के माध्यम से ही नगर का समग्र विकास संभव है। इस मौके पर डॉ. राम सूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार और तहसीलदार सौरभ कुमार, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता और मंडल अध्यक्ष कमलेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed