{"_id":"47e719da057311844bfaf6dec5811860","slug":"no-action-on-the-road-blockades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई नहीं होने पर किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई नहीं होने पर किया सड़क जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में धांधली के आरोपी कोटेदार के खिलाफ जांच के बाद भी कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों ने वारी नहर पुलिया के समीप बरईपार-मछलीशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने के बाद मछलीशहर कोतवाल ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
इलाके की चकनवाबाद कोटे की दूकान में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने मछलीशहर तहसील प्रशासन से की थी। ग्रामीणों ने घटतौली, ज्यादा पैसे लेने और उपभोक्ताओं के राशन कार्ड कोटेदार को अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया था। इस पर रविवार को मछलीशहर के तहसीलदार मनोज कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर दूकान की जांच की। ग्रामीण राकेश पटेल, शैलेंद्र पटेल, कादिर शाह आदि का आरोप है कि जांच में आरोप सही पाया गया।
इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी लेने के लिए वे सोमवार को एसडीएम कार्यालय गए तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई और उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मछलीशहर कोतवाली पुलिस एसआई राजाराम की अगुवाई में पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने फोन से बातचीत कर प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में संतोष पटेल, नईम शेख, अखिलेश कुमार, राम अचल, राम आसरे आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि कोई बदसलूकी नहीं हुई। ग्रामीण कार्रवाई की जानकारी लेने आए थे, जब कार्रवाई होगी तो उन्हें बता दिया जाएगा।