फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Newly Elected Gram Pradhan Husband Dies in jaunpur district jail he was was punished for murder

जौनपुर: जिला जेल में बंद प्रधान के पति की मौत, हत्या के आरोप में हुई थी सजा , परिजनों ने लगाया ये आरोप

Fri, 04 Jun 2021 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 03:07 PM IST
सार

जौनपुर  जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बागेश मिश्र की शुक्रवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत का कारण बीमारी को बताया है। इधऱ, परिजन जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बागेश की पत्नी नवनिर्वाचित प्रधान हैं।

विज्ञापन
Newly Elected Gram Pradhan Husband Dies in jaunpur district jail he was was punished for murder
बागेश मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 10 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला जेल में बंद रामपुर ब्लॉक के बनीडीह गांव के नवनिर्वाचित प्रधान के पति की शुक्रवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत का कारण बीमारी को बताया है। इधर, परिवारवालों का आरोप है कि जेल के अंदर उपचार में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


रामपुर ब्लॉक के बनीडीह गांव में वर्ष 2011 में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में हत्या हुई थी। इसमें गांव के बागेश मिश्र (41) को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय तक चले मुकदमे के बाद हाइकोर्ट ने गत छह जनवरी को फैसले में बागेश को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से ही वह जेल में बंद था।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक एसके पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को बागेश की तबीयत खराब होने पर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ था। शुक्रवार की सुबह फिर से तबीयत बिगड़ गई। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश के भाई अनिल का आरोप है कि तीन दिन से बागेश की तबीयत खराब थी, लेकिन जेल प्रशासन ने समुचित उपचार नहीं कराया। जिला अस्पताल लाने में भी देरी गई। उपचार में लापरवाही के कारण ही मौत हुई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बागेश गांव का बीडीसी सदस्य भी रहा। इस बार चुनाव में पत्नी कुसुम प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed