{"_id":"63597ec7046c7647b338dec2","slug":"neighbors-accused-of-forcibly-occupying-land-jaunpur-news-vns680741421","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर जबरन कब्जा करने का पड़ोसियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर जबरन कब्जा करने का पड़ोसियों पर आरोप
विज्ञापन
जौनपुर। जगह-जगह हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की बात सामने आई है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर शिरोमणि गांव में मंगलवार को माताफेर मिश्र व शोभनाथ मिश्रा के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। दो चक्र हवाई फायरिंग भी हुई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई किंतु हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। माताफेर व शोभनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
केराकत कोतवाली के उदयचंदपुर गांव में बुधवार को पहुंचे आधा दर्जन दबंगों ने गांव के आदित्य दुबे व प्रिंस दुबे को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कन्हैया लाल मौर्य, धर्मेंद्र व सबिता व दूसरे पक्ष से रविंद्र कुमार मौर्य, अजलि, व शकुंतला को चोट आई है। घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।