फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neighbor youth drank poison after killing woman

महिला की हत्या के बाद पड़ोसी युवक ने पी लिया जहर .

Sat, 22 May 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Neighbor youth drank poison after killing woman
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्लोचटोला मोहल्ले में किसी मामूली विवाद को लेकर शनिवार को दोपहर घर में अकेले मौजूद महिला पर पड़ोसी युवक ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी पड़ोसी युवक ने खुद घर में रखा फिनायल पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लोचटोला मोहल्ला निवासी दशरथ बिंद की पत्नी आशा देवी (35) शनिवार को दोपहर अपने घर पर अकेले थी। रामअधार सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला महिला का चचेरा देवर रामअधार (30) उसके घर में पहुंचा और कुछ दिन पहले बच्चों और मोबाइल के विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने पर वह अपने घर गया और घर में रखा फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर शहर कोतवाली की क्राइम इंस्पेक्टर तारावती यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति दशरथ ने अपने चचेरे भाई रामअधार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed