फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nani's maternal brothers returning from thirteen died in road accident

नानी की तेरही से लौट रहे मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 27 Oct 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nani's maternal brothers returning from thirteen died in road accident
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर मेजा मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। घंटों तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। आधार कार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव निवासी श्याम कुमार गौतम अपनी नानी के त्रयोदशाह में शामिल होने मड़ियाहूं कोतवाली के गौहर गांव आया था। देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद मौसेरा भाई धर्मेंद्र गौतम (28) उसे बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। मेजा गांव के मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान के बाद सूचना परिवारवालों को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed