फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Name extension , BLO demand action

नाम बढ़वाने, बीएलओ पर कार्रवाई की मांग

Sun, 15 Nov 2015 12:14 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 15 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Name extension , BLO demand action
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और त्रुटियां सुधारने के लिए बीएलओ के नहीं आने से नाराज बरसठी ब्लाक के गोरापट्टी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौपा।
विज्ञापन


जिसमें गांव में बीएलओ के नहीं आने और मतदाताओं का नाम वोटर सूची में नहीं बढ़ पाने की शिकायत की। साथ ही मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम बढ़ावाने और मामले की जांच कराकर बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतगणना का कार्य समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व त्रुटियों को सुधारने के लिए सात नवंबर तक का निर्देश दिया था, लेकिन गोरापट्टी गांव मे
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात बीएलओ उक्त तिथि में आया नही है। जबकि नाम बढ़ाने के लिए लोग बीएलओ के आने की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन बीएलओ के नहीं आने से उनको मायूस हाथ लगी है। उन्होंने मामले की शीघ्र जांच कराने सहित मतदाता सूची में


नाम बढ़ाने और बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक सौपने वालों में रवींद्र प्रताप यादव, आशीष कुमार, रामदुलार, दीपक कुमार चौधरी, मिठाईलाल, मदन, अनिल, सुभाष, राजेंद्र, रणजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed