फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Naag Panchami festival was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी का पर्व

Thu, 20 Aug 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 20 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Naag Panchami festival was celebrated with great pomp
नागपंचमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नाग देवता का दर्शन पूजन करने के बाद लोगों ने घरों में भी विधि विधान से पूजन कर नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाया।
विज्ञापन

 
  जगह-जगह कुश्ती और कजरी का आयोजन किया गया। शाहगंज इलाके में बुढ़वा बाबा पोखरा स्थित महावीर व्यायामशाला में दंगल का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता पप्पू पंडित ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की
विज्ञापन


 शुरूआत की। इस मौके पर राजीव पांडेय, ओम प्रकाश मोदनवाल, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। चंदवक इलाके में भी कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। सूरापुर क्षेत्र के विजेथुआ महावीरन धाम स्थित भोलागंज में सावन कजरी महोत्सव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसमें राहुल पांडेय और उनकी पार्टी ने कजरी का जलवा बिखेरा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिकता के दौर में कजरी विलुप्त हो रही है। इस धरोहर को जिंदा रखने पर जोर दिया।

 इस मौके पर लालजी दुबे, राजित राम दुबे, बीरू मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, राजमणि वर्मा, राजेंद्र पाठक, रत्नेश, सुनील दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed