Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Muslims applied Brahmin title Relatives getting threats case of jaunpur district

UP : मुस्लिमों ने लगाया ब्राह्मण सरनेम..., बोले- हमारे पूर्वजों ने किया था धर्म परितवर्तन; दुबई से मिली धमकी

Mon, 09 Dec 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर के डेहरी गांव में कई मुस्लिम अब ब्राह्मण सरनेम लिख रहे हैं। इसको लेकर यह गांव चर्चा में आ गया है। वहीं, मुस्लिमों को उनके रिश्तेदार धमकी भी दे रहे हैं। सरनेम बदलने वाले मुस्लिमों का कहना है कि सात पीढ़ी पहले उनके पूर्वज हिन्दू थे।

विज्ञापन
Muslims applied Brahmin title Relatives getting threats case of jaunpur district
जौनपुर के केराकत तहसील के डेहरी गांव का है मामला। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के केराकत तहसील के डेहरी गांव में कुछ मुस्लिम परिवारों ने अपने नाम के साथ हिंदू टाइटल जोड़ने की शुरुआत की है। इस गांव में 30 से 35 मुसलमान परिवार अपने नाम के साथ दुबे, तिवारी, ठाकुर, कायस्थ टाइटिल जोड़ रहे हैं। इस परिवर्तन से संबंधित व्यक्तियों के परिवारवालों और रिश्तेदारों को दुबई में धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


केराकत तहसील का गांव डेहरी अचानक सुर्खियों में आ गया है। जब इस गांव के नौशाद अहमद ने शादी के कार्ड पर नौशाद अहमद दुबे लिखकर सभी का ध्यान खींचा। उनका कहना है कि उनके पूर्वज पूर्व में हिंदू थे, इसलिए अब वह अपने नाम के साथ अपने गोत्र का नाम भी लिख रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। नौशाद अहमद दुबे ने बताया कि सात पीढ़ी पहले हमारे पूर्वजों में से एक लाल बहादुर दुबे से पीढि़यां मुसलमान में परिवर्तित हो गईं थीं। वह अपना नाम लाल मोहम्मद लिखने लगे। नौशाद के पूर्वज आजमगढ़ से आए थे। पूवर्जों के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने कहा कि एक हिंदू संस्था से जुड़कर हिंदू-मुस्लिम धर्म के बीच एक सौहार्द के माहौल में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के दूसरे निवासी सैय्यद शांडिल्य, अब्दुल्लाह दुबे, इरशाद पांडेय, ठाकुर गुफरान और इसरार अहमद दुबे का कहना है कि हम सभी से अपील करेंगे कि अपनी जड़ों से जुड़ें। नौशाद ने बताया कि भारत में तो नहीं, लेकिन विदेशों में रह रहे भतीजे और अन्य रिश्तेदारों को हमारे टाइटल बदलने के मामले को लेकर धमकियां मिल रही हैं, जिसका हमें कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed