फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   muslim protest

पैसा जमा कराने के फैसले का विरोध

Sat, 04 Apr 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Sat, 04 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
muslim protest
हज के लिए जाने वाले मुसलमानों से कुर्बानी का पैसा भारत सरकार की हज कमेटी के पास जमा कराने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने अटाला मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया। नमाजियों ने भारत सरकार के विरोध में नारे लगाए। केंद्र सरकार को मुस्लिम विरोधी करार देते हुए राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मरकजी सीरत कमेटी के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में म्रुिस्लमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ऐतिहासिक अटाला मस्जिद के सामने प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि     भारत सरकार की सेंट्रल हज कमेटी हाजियों के साथ साजिश कर रही है। प्रत्येक हाजी जब हज के लिए जाता है तो कुर्बानी का पैसा सऊदी अरब सरकार जमा कराती है और कुर्बानी का समय बता देती है। लेकिन इस बार सेंट्रल हज कमेटी उस पैसे को अपने पास जमा करवाना चाहती है।
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए 600 रेयाल जमा न करने वालों को हज से वंचित किए जाने की भी चेतावनी दी गई है। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष एवं       पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि   शिराजे हिंद के नाम से जाने जाने वाले जौनपुर जनपद अपने इल्मों अदब और तारीख पर नाज करता है। तारीख गवाह है मुगल शासक सम्राट अकबर ने जब अपना मजहब दीने इलाही मिशन चलाया तो उसके खिलाफ यहां के सूफियों और ओलमाओं ने विरोध किया। मजबूर होकर अकबर को मिशन को छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजे गए पत्रक में कहा गया है कि राशनकार्ड में सरकार ने महिला सदस्य को मुखिया बनाने का फैसला कर पर्दानशीन महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

सरकार के इस फैसले से मुस्लिम संस्कृति प्रभावित होगी। इसके अलावा मेरठ में 1987 में हुए हाशिमपुरा कत्लेआम के आरोपियों को बरी किए जाने का भी विरोध किया गया। मांग की गई कि       यूपी सरकार कोर्ट के इस फैसले    के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट    दाखिल करे।

इस मौके पर नेयाज       ताहिर, शकील मंसूरी, अब्दुल अहद, अनवारुल हक, शम्सुद्दीन, हाजी नेसार अहमद,  हाजी अब्दुल आदि मौजूद थे। संचालन अरशद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed