{"_id":"6237fd52d2ec036d7971a4cd","slug":"murder-in-jaunpur-unknown-youth-killed-by-beating-head-with-bricks-and-attempt-to-burn-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: जौनपुर में ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, शव को जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: जौनपुर में ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, शव को जलाने का प्रयास
Mon, 21 Mar 2022 09:51 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:51 AM IST
सार
जौनपुर के सोहनी गांव में सोमवार अलसुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने अधजले शव को देखा तो शोर मचाया। सिर एवं शरीर के अन्य अंगों पर ईंट से ताबड़तोड़ वार के कई निशान थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में अपराधियों ने बीती रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। केराकत कोतवाली के सोहनी गांव में अज्ञात युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। सोमवार अलसुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने अधजले शव को देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमोर्टम के लिए लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खेत में अधजला शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
युवक के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों पर ईंट से ताबड़तोड़ वार के कई निशान थे। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। हाथ मे घड़ी और गले में सोने की चैन थी। इंस्पेक्टर केराकत लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि युवक के चेहरे पर ईंट से कई बार प्रहार किया गया। उसे सड़क से घसीटते हुए गेहूं के खेत में लाया गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन