फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother felt relief when she saw her son giving exam on video call

Jaunpur News: मांं ने परीक्षा दे रहे बेटे को वीडियो कॉल पर देखा, तब मिली राहत

Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mother felt relief when she saw her son giving exam on video call
करंजाकला। साइबर अपराधियों के रोज नए तरीकों से लोग परेशान हैं। शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी को दुष्कर्म केस में फंसे होने का बताकर साइबर अपराधियों ने पुलिस बनकर उसकी मां को पाकिस्तानी कोड वाले नंबर से व्हाट्सएप कॉलकर पैसे की मांग की। बहन अलर्ट हुई और प्रोफेसर से बात कर वीडियो कॉल किया। मां ने परीक्षा दे रहे बेटे को वीडियो कॉल पर देखा तब जाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने शनिवार को विश्वविद्यालय के एक छात्र की मां को फोनकर उसके बेटे को रेप में फंसे होने के जानकारी दी। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई, पैसा न देने पर खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दी गई। इस फोन के बाद छात्र की मां और बहन दोनों परेशान हो गए। पूरा घर दहशत में आ गया।
विज्ञापन

छात्र की बहन भी विश्वविद्यालय की छात्रा है। वह अलर्ट हुई और उसने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर को कॉल कर तुरंत घटना की जानकारी दी। प्रोफेसर ने मां को वीडियो कॉल पर परीक्षा दे रहे छात्र को दिखाया और विश्वविद्यालय की बिल्डिंग आदि देखने के बाद मां ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। आपके परिवार में किसी को फोन कर घटना में फंसे होने की जानकारी के एवज में पैसे की मांग की जा रही है तो बिल्कुल डरे नहीं। साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।
- डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, नोडल अधिकारी, साइबर क्लब पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed