फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother consumed poison along with her three sons one died other is in critical condition in jaunpur

UP News: पारिवारिक कलह से तंग मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, एक बेटे की मौत; अन्य की हालत गंभीर

Mon, 18 Aug 2025 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चार लोगों के जहर खाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सभी को अस्पताल भेजा गया। यहां छह साल के एक बच्चे की माैत हो गई। अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Mother consumed poison along with her three sons one died other is in critical condition in jaunpur
घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: शाहगंज क्षेत्र के सबरहद गांव में सोमवार को एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान शिवम (6) की मौत हो गई। जबकि मां सविता समेत सत्या (8) और शिवांश (8 माह) की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी सविता पत्नी दीपचंद सोमवार दोपहर अपने तीन बेटों सत्या (8), शिवम(6) और शिवांश (8 माह) के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर बच्चों को भी खिला दिया। जब महिला और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों ने शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन


आनन-फानन में चारों को नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने शिवम (6) को जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां सविता और दो अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सविता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि सत्या और शिवांश निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पीड़िता के भाई विनय ने आरोप लगाया है कि सविता ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया। 

विनय के अनुसार एक दिन पूर्व उसकी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घर पर मृतका के सास ससुर और उसके बच्चे रहते हैं। पति बाहर नौकरी करता है। एक दिन पूर्व हुए विवाद से सविता परेशान थी। इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया। इससे उसके मझले बेटे की जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed