फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and son's death after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर मां और बेटे की मौत

Sat, 18 Apr 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and son's death after being crushed by truck
चंदवक बाजार में वाराणसी रोड पर शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


 चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि आरटीओ का अधिकारी ट्रक का पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


इसी के चलते वह बेकाबू हो गया। तकरीबन पांच घंटे जाम के बाद एडीएम वित्त पहुंचे और 30 हजार रुपये सहायता राशि देने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चंदवक बाजार के समीप अहिरौली गांव निवासी अश्वनी कुमार दुबे अपनी गर्भवती पत्नी अनीता (24) के साथ पांच वर्षीय बेटे ध्रुव कुमार का एडमीशन कराने बाइक से स्कूल जा रहे थे। सुबह आठ बजे वह बाजार में पहुंचे थे कि

वाराणसी की ओर से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे अनीता और ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अश्वनी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने वाराणसी-

आजमगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बाजार के दूकानदार शटर गिराकर जाम में शामिल हो गए। बाजार वालों ने आरोप लगाया कि आरटीओ का अधिकारी ट्रक का पीछा कर रहा था।

 भागने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया था। सूचना पाकर चंदवक थानाध्यक्ष शशिभूषण राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।

थोड़ी देर के बाद एसडीएम केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव और सीओ एके सिंह भी पहुंचे। सर्किल के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन और एआरटीओ विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


 लोगों ने मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की। तकरीबन पांच घंटे के जाम के बाद एडीएम वित्त रामभजन राम पहुंचे और 30 हजार रुपये तत्काल सहायता राशि देने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed