{"_id":"5ec414cd8ebc3e905f482311","slug":"most-foreigners-arrived-from-mumbai-jaunpur-news-vns525740528","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से पहुंचे सबसे अधिक परदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से पहुंचे सबसे अधिक परदेशी
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में परदेशियों का आना जारी है। रोज हजारों प्रवासी श्रमिक ट्रेनों से आ रहे हैं। मंगलवार को भी कुल छह ट्रेनों से 7900 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। मुंबई से चार ट्रेनें आई। यहीं से सबसे अधिक प्रवासी श्रमिक भी आए। सभी प्रवासी श्रमिकों को लंच पैैकेट व पानी देकर बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिले के रहने वाले श्रमिकों को तहसील स्तर पर जांच के लिए भेज दिया जा रहा था।
जिले में रोज ट्रेनें प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंच रही है। मंगलवार को भी कुल छह ट्रेनें सात हजार 900 प्रवासी श्रमिकों को जौनपुर जंक्शन पहुंची। जिसमें चार ट्रेनें मुुंबई से छह हजार 400 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची। वहीं जालंघर से एक ट्रेन 900 और दिल्ली से एक ट्रेन 600 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची। ट्रेनों के पहुंचते ही प्रशासन पूरी तरह सर्तक हो जा रहा था। सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कतार बद्घ प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन से बाहर लाया जाता था। इसके बाद उनको लंच व विस्लेरी का पानी देकर बसों में बैठाकर गंतव्य रवाना कर दिया जा रहा था। जिले के रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को तहसील भेज दिया जा रहा था, जहां उनकी जांच करने के बाद क्वारंटिन में रख दिया जा रहा था।
रोडवेज के लगाई गई हैं 60 बसें
जौनपुर। प्रवासी मजदूरों के आने की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 60प्राइवेट बसों को भी लगाया है, जो ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके तहसीलों पर ले जा रही है। मंगलवार को इन बसों ने प्रवासी श्रमिकों को तहसीलों पर लेकर रवाना हुई।