फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   morning walk

मार्निंग वाक के लिए खोला जाए शाही किला

Thu, 31 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
morning walk
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र से मिला। ज्ञापन सौंपकर पूर्व की तरह ही शाही किला को प्रात: भ्रमण के लिए खोलने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने कहा कि किले में व्यापारी, बुजुर्ग और महिलाएं प्रात: भ्रमण के लिए जाते थे। कोरोना काल के बाद से यह बंद है। अभी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्क व किला में आवागमन शुरू किया जा चुका है। सिर्फ प्रात: भ्रमण करने वाले के लिए रोक जारी है। कहा कि किले को प्रात: भ्रमण के लिए खोला जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, आनंद कुमार साहू, शैलेष गुप्त, अनिल कुमार वर्मा, गौरव सेठ, अजय देवा, लोकेश साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed