फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Monitoring to prevent defecation in the open banks of Gomti

गोमती नदी के किनारे खुले में शौच वालों को रोकने के लिए होगी मानीटिरिंग

Fri, 08 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Monitoring to prevent defecation in the open banks of Gomti
जौनपुर। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व डीपीआरओ से नदियों में गिरने वाले नालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। ईओ नगरपालिका जौनपुर को निर्देशित किया कि वे गोमती नदी के किनारों पर यथा उचित स्थल पर मोबाईल शौचालय रखवाएं।
विज्ञापन

साथ ही स्थायी शौचालय बनवाने हेतु शीघ्र उचित कार्यवाही करें, जिससे नदी के किनारे खुल में शौच करने वालों को रोका जा सके, प्रतिदिन इसकी मानीटरिंग की जाय कि नदी के किनारे किसी के द्वारा शौच इत्यादि गड्डदगी न की जाय। नदी के किनारे पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं नियमित निरीक्षण व साफ-सफाई कराई जाय। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्रीनबेल्ट विकसित करने के लिये पौधोड्ड का चयन कर नगरपालिका व वन विभाग शीघ्र निरीक्षण कर कार्यवाही करें।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नदियों में जिन नालों का पानी गिर रहे हैं,रहा है, उसमें फाईटों रेमेण्डिऐशन द्वारा नालों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसका निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करें। रिवर फ्रन्ट की सफाई के लिए कार्यदायी संस्था से सपर्क ंकर सफाई कराना सुनिश्चित करें। सद्भावना से शाही पुल तक नगरपालिक, वन विभाग व अन्य एजेन्सी द्वारा करके पौधरोपण सफाई आदि कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जल निगम को शहर के नालो हेतु सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान तैयार कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। नालो के पानी का ट्रीटमेंट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारागाह की जमीन पर पौधरोपण पर जोर
जौनपुर। मनरेगा आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि मछलीशहर में चारागाह की काफी जमीन है। वहां पौधरोपण कराने से जनपद का वन क्षेत्र बढ़ सकता है। इस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ को इस पर शीघ्र कार्यवाही का निर्देश दिया। पर्यावरणविद/असिस्टेंट प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय डा. सुधीर उपाध्याय ने भी जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed