फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing teenager who went to learn computer, fear of kidnapping

Jaunpur News: कम्प्यूटर सीखने गई किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager who went to learn computer, fear of kidnapping
मुंगरबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक परिवहन निगम के चालक की बेटी शुक्रवार को गायब हो गई। वह एक कंप्यूटर केंद्र पर कंप्यूटर सीखने गई थी। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कक्षा 11 में शिक्षारत 16 साल की किशोरी एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती थी। प्रतिदिन की तरह वह कंप्यूटर सीखने सेंटर पर गई थी, लेकिन घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करते हुए कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचे।सेंटर के लोगों ने बताया कि वह वापस घर जा चुकी है। परेशान परिवार के लोग पुलिस की मदद लेकर उसकी तलाश कर रहे थे तभी शाम को एक नंबर से उसका फोन आया। किशोरी ने अपनी मां से बात किया उसने बताया कि वह बहुत गलत जगह फंस गई है। उसे पता भी नहीं है कि वह कहां है मां से 13 मिनट तक वार्ता हुई। स्वजनों ने यह नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस ने उस नंबर का लोकेशन पता किया तो वह प्रयागराज का मिला। फिलहाल परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मिले नंबर के लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed