फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing mother-in-law, fear of murder

ससुराल से लापता विवाहिता, हत्या की आशंका

Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Missing mother-in-law, fear of murder
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चोरारी बाजार स्थित अपनी ससुराल से विवाहिता लापता हो गई है। हत्या की आशंका जताते हुए उसकी छोटी बहन सात महीने से पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगा रही है। आरोप है कि न तो पुलिस ने उसकी एफआईआर तक नहीं दर्ज की, खोजना तो दूर।
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर निवासी रिंकी सेठ ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी बड़ी बहन ज्योति की शादी दो दिसंबर 2009 को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चोरारी बाजार निवासी सोनू सेठ के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में दहेज उत्पीड़न से परेशान ज्योति मायके आ गई थी। समझौते के बाद ससुराल वाले उसे विदाई कराकर ले गए और फिर परेशान करने लगे। मां दोनों आंखें खराब हैं। पिता भी बीमार रहते हैं। 20 मई की रात में 11 बजे ज्योति ने मां को फोन पर बताया कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं इसलिए जल्दी उसे यहां से बुलवा लें। लॉकडाउन के चलते वह रात में ज्योति के ससुराल नहीं पहुंच सकी। अगले दिन से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और ससुराल वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। उसने आशंका जताई है कि ज्योति की हत्या कर शव गायब कर दिया गया होगा। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी हरिनाथ भारती का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed