{"_id":"616b0c98a6046b5f637a5f40","slug":"miscreants-shoot-pradhan-and-escaped-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: ग्राम प्रधान को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: ग्राम प्रधान को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 16 Oct 2021 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र बलुआ गांव स्थित नहर की पुलिया के पास शनिवार रात दो बाइक पर सवार बदमाशों ने हिम्मतपुर के ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गोली उनके पेट को छीलती हुई निकल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रधान कमलेश यादव(35) सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित अपने ईंट भट्ठे से बुलट से सवार होकर घर जा रहे थे। घर से पांच सौ मीटर पहले ही नहर की पुलिया के पास घात लगाकर खड़े चार बदमाशों ने करीब साढ़े 9 बजे प्रधान की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
प्रधान जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश ने गोली चला दी। गोली प्रधान की जेब में रखे मोबाइल और डायरी को चीरती हुई पेट के पार निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
इतने में बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षण ने बताया कि घटना सही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।