Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minimum temperature reached seven degrees, melting increased due to lack of sunlight

Jaunpur News: न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंचा, धूप न निकलने से बढ़ गई गलन

Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached seven degrees, melting increased due to lack of sunlight
जौनपुर। जिले में हांड कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को कड़ाके की ठंड और गलन से जनजीवन बेहाल हो गया। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए, सर्द हवाओं के कारण लोग कांपते रहे। लोग अलाव ताप कर दिन गुजारे। जिले में अधिकतम 15 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सप्ताहभर से शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवा से लोगों की हांड़ कांप जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह 10 बजे तक घरों में दुबके रहे। रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर निकले। दिन ढलने के साथ गर्म कपड़े नाकाफी हो गए। लोग घर कांपते हुए पहुंचे। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तापमान लुढ़कने से यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंजतार करना पड़ा। वहीं, बसों में ढीले शीशे होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर दिन में ही वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते हुए नजर आए। घने कोहरे के बीच वाहन रेंगते रहे। सुबह पशुओं को चारा पानी देने में पशुपालकों के हाथ कांप गए। दिनभर ओस की बूंदे रहने से पशुपालक खेतों में चारा काट नहीं पाए। शहर में नगर पालिका की ओर से राहगीरों के लिए बस डिपो, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान
कोहरे का असर परिवहन सेवाओं पर असर पड़ रहा है। अधिकत्तर ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। मुंबई से आने वाली गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे, सूरत से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली से आने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस तीन घंटे, सूरत से आने वाली ताप्ति गंगा दो घंटे विलंब से जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। उधर, जंघई जंक्शन पर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटा 20 मिनट, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली काशी एक्सप्रेस सात घंटे 55 मिनट, दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, गाजीपुर से आनंद विहार तक जाने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस दो घंटे 47 मिनट, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोरखपुर सुपरफास्ट एक घंटे 28 मिनट, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से अयोध्या कैंट जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को गतंव्य स्थानों पर पहुंचने व ट्रेन पकड़ने वालों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील सिंह ने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed