{"_id":"5ebe1aec8ebc3e90807fdd28","slug":"migrant-laborers-were-sitting-on-the-truck-one-worker-died-due-to-truck-overturning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर बैठकर आ रहे थे प्रवासी मजदूर, पलटने से एक मजदूर की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पर बैठकर आ रहे थे प्रवासी मजदूर, पलटने से एक मजदूर की मौत, छह घायल
Fri, 15 May 2020 10:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 15 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव कार्य में लगी जेसीबी और घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज से गिट्टी लेकर बस्ती जा रही ट्रक जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रक पर सवार सात प्रवासी मजदूर गिट्टी के नीचे दब गए। उनमें एक की मौत हो गई। छह अन्य मजदूरों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सीएचसी खुटहन पर प्रारम्भिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दो मजदूरों को जिला अस्पतालफर रेकर दिया। हादसे में चालक भी घायल हुआ है, जबकि खलासी घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के अमावां गांव निवासी चालक विनोद कुमार (22) प्रयागराज से ट्रक पर गिट्टी लड़कर बस्ती के लिए रवाना हुआ। रास्ते में प्रयागराज के सहसो गांव के पास पैदल जा रहे चार प्रवासी मजदूर ट्रक पर सवार हो गए। बदलापुर पहुंचने के बाद तीन अन्य श्रमिक भी ट्रक पर चढ़कर गिट्टियों के ऊपर बैठ गए। तेज रफ्तार ट्रक प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर गोबरहा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
ट्रक पर सवार मजदूर गिट्टी के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी हटवाकर दबे मजदूरों को बाहर निकलवाया। चालक समेत सभी घायलों को खुटहन सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जायजा लेते डीएम दिनेश कुमार और एसपी अशोक कुमार
- फोटो : amar ujala
जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने मनोज कुमार (36) पुत्र संतराम निवासी बस्ती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर चोट के कारण राजन (20) पुत्र बाबूराम कलवारी बस्ती, अवधेश कुमार पुत्र लक्ष्मी सनेहपुर दक्षिण टोला मऊ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अन्य घायल संतोष कुमार (20) पुत्र रामवृक्ष संतकबीरनगर, नवीन कुमार (24) पुत्र जगदीश कटेसर रसूलपुर बस्ती, बृजेश पुत्र रामशंकर व उसकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी कैरना महरुपुर मऊ, चालक विनोद कुमार का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। चालक विनोद के मुताबिक केबिन में उसके साथ बस्ती का निवासी खलासी भी मौजूद था, जो घटना के बाद से ही लापता है। पुलिस ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।
अन्य घायल संतोष कुमार (20) पुत्र रामवृक्ष संतकबीरनगर, नवीन कुमार (24) पुत्र जगदीश कटेसर रसूलपुर बस्ती, बृजेश पुत्र रामशंकर व उसकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी कैरना महरुपुर मऊ, चालक विनोद कुमार का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। चालक विनोद के मुताबिक केबिन में उसके साथ बस्ती का निवासी खलासी भी मौजूद था, जो घटना के बाद से ही लापता है। पुलिस ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।