फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meerut made ??Gazipur defeated champion

मेरठ को पराजित कर गाजीपुर बना चैंपियन

Thu, 15 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut made ??Gazipur defeated champion
कृषक इंटर कालेज थानागद्दी के  मैदान पर चल रही तीसरी अखिल भारतीय आशीष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने मेरठ को सात विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर के सलामी बल्लेबाज मिलन ने  9 चौके और चार छक्के की मदद से 45 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए।
विज्ञापन


पहले 20 ओवर के मैच में मेरठ की टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रन बनाए। रजत ने 27, विवेक 21 और जितेश ने 13 रन बनाए। गाजीपुर के गेदबाज विजय ने पांच, मुकेश यादव और गुलाब ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर की टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। अशोक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।
विज्ञापन


मेरठ के गेंदबाज रजत, सचिव और शिवा ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरी और आखिरी पारी में मेरठ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए।  पहली पारी में एक रन की बढ़त से मेरठ ने गाजीपुर को 122 रन का लक्ष्य दिया। मेरठ के बल्लेबाज जितेश ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के गेंदबाज मुकेश यादव और गुलाब निषाद ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी गाजीपुर की टीम ने 15.4 ओवर में  तीन विकेट खोकर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। मेरठ के तेज गेंदबाज अमरीश तोमर ने दो विकेट लिए।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी ने विजेता टीम गाजीपुर के कैप्टन मुकेश यादव को ट्राफी सहित 21 हजार और उप विजेता मेरठ की टीम के कैप्टन धर्मेंद्र को ट्राफी और 10 हजार नकद देकर सम्मानित किया। मैन आफ दी सिरीज गाजीपुर के मिलन को ट्राफी और पांच हजार नकद तथा मैन आफ दी मैच मेरठ के रजत को ट्राफी और ढाई हजार दिया गया।


 सर्वश्रेष्ठ फील्डर नितिन पवार और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गुलाब निषाद को दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामसिंह रघुवंशी, डा. जेडी सिंह, वरिष्ठ सपा नेता रमाशंकर यादव, करिया सिंह, रमेश चंद्र सिंह, मनीष सिंह, गिरिजाशंकर शर्मा मौजूद थे। संचालन अमित कुमार पांडेय और आभार आयोजक सारनाथ सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed