{"_id":"6182d1aacd13c8493e6814e1","slug":"medical-facility-will-be-available-24-hours-in-the-hospital-on-diwali-jaunpur-news-vns6209122167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध होगी चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध होगी चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन
दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे मरीजों को जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को परिसर में मौजूद रहने को कहा गया है। साथ ही अन्य चिकित्सकों को भी आपात परिस्थितियों के लिए मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहने को कहा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके। इमरजेंसी सेवा भी हमेशा की तरह चलती रहेगी।
मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक दिन पूर्व ही सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को दीपावली के दिन इलाज के लिए तैयार रहने के संबंध जारी रोस्टर से अवगत करा दिया गया है। इस बीच त्योहार के चलते बुधवार को अस्पताल में बहुत कम मरीज नहीं आए। इसके चलते सुबह 8 बजे की बजाय ओपीडी 9 बजे से शुरू हुई। दोपहर 12 बजे अस्पताल खाली हो गया।
प्रभारी सीएमएस डा. डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली के लिए जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना सभी चिकित्सकों और स्टाफ को दे दी गई है। त्योहार को देखते हुए अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब ड्यूटी लगाई है।