{"_id":"63c6faba4ceead562c784dd3","slug":"maths-problems-solved-on-the-black-board-by-the-students-of-class-three-jaunpur-news-vns6942576143-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कक्षा तीन के छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर हल करवाए गणित के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कक्षा तीन के छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर हल करवाए गणित के सवाल
विज्ञापन
मछलीशहर। अपर निदेशक बेसिक अवध किशोर सिंह ने मंगलवार को बीआरसी एवं प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर व कस्तूरबा विद्यालय श्री नेतगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर में कक्षा तीन के छात्रों से गणित के सवाल श्यामपट्ट पर हल कराए। छात्रों द्वारा सवाल का सही उत्तर देने पर एडी बेसिक ने शाबाशी दी। उन्होंने निपुण तालिका को कक्षा एक से तीन तक की कक्षाओं में चस्पा करने के लिए निर्देशित किया। निपुण लक्ष्य सभी विद्यालयों में प्राप्ति के लिए सभी एआरपी को निर्देशित किया। कहा कि जिन विद्यालयों में कार्य नहीं किया जा रहा है, उसकी सूची चिह्नित करते हुए तत्काल बनाएं और उन विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करें। कायाकल्प पर भी सभी विद्यालयों को पूरे पैरामीटर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए, शिक्षण योजना, शिक्षण तालिका, शिक्षण डायरी सभी विद्यालयों में उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व एआरपी को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्रों व अध्यापकों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। छात्रों के क्लास में जाकर विषय पर बात की व छात्रों से समस्या के बारे में और पुस्तक उपलब्धता पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी व एआरपी के साथ बैठक करके महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
एआरपी को निर्देशित किया कि अच्छे व खराब प्रदर्शन वाले विद्यालय की सूची बनाएं और उन विद्यालयों को फोकस करें। इसके साथ ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बशंत शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. राजेश यादव, अमला प्रसाद यादव, शिक्षक अखंड सिंह, वीरेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, दिलीप कुमार, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।