फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a noose after a dispute with husband, murder alleged

Jaunpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose after a dispute with husband, murder alleged
खुटहन। थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार की रात पति से विवाद के बाद विवाहिता नाजमा (33) का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नगवां गांव निवासी मोबीन के पुत्र रहीम का निकाह करीब छह साल पहले शाहगंज के अर्गूपुर गांव निवासी इस्माइल की पुत्री नाजमा से हुआ था। उसका पति मुंबई में नौकरी करता था। पति रहीम कुछ दिनों से घर आया था। शनिवार शाम को नाजमा और रहीम के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में गई। काफी देर तक न निकलने पर परिजन कमरे में बुलाने गए तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। यह देखकर लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई वली मोहम्मद का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम उसकी हत्या कर पति रहीम, ससुर मोबीन व सास नुशत ने उसका शव फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के दो पुत्र हैं, पहला दो वर्ष व दूसरा एक वर्ष का है। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed