फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies 3 days after her wedding in jaunpur Body found hanging in room

UP: विदाई के 3 दिन बाद विवाहिता की मौत... कमरे में मिली लटकती लाश, 8 के खिलाफ हत्या का आरोप; FIR

Fri, 18 Apr 2025 12:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

विवाहिता की शादी बीते 8 मार्च को हुई थी। विदाई के तीन दिन बाद ही उसने खाैफनाक कदम उठा लिया। कमरे में लटकती लाश से ससुरालवाले सन्न रह गए। वहीं, परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Married woman dies 3 days after her wedding in jaunpur Body found hanging in room
अपनी शादी के वक्त सेजल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: जाैनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में बीती रात संदिग्ध हाल में एक नव विवाहिता का शव उसके बेडरूम के पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे को काटकर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। उधर, मृतका के पिता ने पति, ससुर, तीन जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव निवासी भवानी प्रसाद शर्मा का कहना है कि उनके पुत्र शैलेश का विवाह गत 8 मार्च को चंदौली जिले के थाना व गांव अलीनगर निवासी संजय शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री सेजल शर्मा के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरानुसार शादी के बाद पहली होली ससुराल में नहीं मनाई जाती। इसीलिए शादी के चार दिनों बाद 12 मार्च को वह ससुराल से बिदा होकर मायका चली गई थी। तीन दिनों पूर्व 14 अप्रैल को वह मायका से विदा होकर ससुराल आई थी। 

परिजनों में मचा कोहराम

स्वजनों का आरोप है कि वह गुरुवार के तीसरे पहर बगैर कुछ बताए छत पर जाकर अपने बेडरूम का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। शाम को स्वजन उसे बुलाने लगे तो भीतर कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से झांक कर देखा तो सन्न रह गए।

भीतर फंदे के सहारे उसका शव हवा में लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतरवाया। वहीं, मृतका के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी के ससुर भवानी प्रसाद, पति शैलेश, जेठ दुर्गेश, अभिषेक और विनीत तथा जेठानी रुची शर्मा, तृशा और निशा शर्मा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार को उसकी हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed