फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many plants were left with next to pit

कई पौधों को गड्ढे के बगल में रखकर छोड़ दिया गया

Sat, 16 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Many plants were left with next to pit
सिटी स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर पौधरोपण अभियान के समापन के बाद भी गड्ढे के किनारे रखे गए पौधे।
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत जिले में 24 घंटे में लक्ष्य के अनुसार पौधे लगवाकर प्रशासन भले ही अपनी पीठ थपथपा रहा है। लेकिन अभी भी कई स्थानों पर पौधों को बिना लगाए ही चयनित स्थानों पर रख दिया गया है। खोदे गए गड्ढे के बगल में रखकर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


  विभाग द्वारा उनको गड्ढे में लगाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। जबकि पौध रोपण हुए पांच दिन गुजर गए हैं। बावजूद इसके विभाग उन्हें गड्ढाें में लगवाने का कार्य नहीं कर रहा है।  ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत 11 जुलाई को जिले में 143 स्थानों पर पांच लाख 33 हजार 415 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान  सरकारी मशीनरी सहित मंत्री, विधायक , विद्यार्थी व ग्रामीणों ने अपना सहयोग प्रदान कर पौधों को लगवाने का कार्य किया। जिससे जनपद की धरती हरियाली युक्त हो जाए। लेकिन विभाग के लापरवाही के कारण जिले में जिले में हरियाली की मंशा साकार होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है कि पौध रोपण हुए पांच दिन का समय गुजर गया है। अभी भी सिटी रेलवे स्टेशन सहित जफराबाद -सुल्तानपुर रेल प्रखंड आदि स्थानों पर  पौधों को गड्ढे में नहीं लगाया गया है। बल्कि पौधों को गड्ढाें के पास ही रखकर छोड़ दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed