{"_id":"5f0210ef8ebc3e42c6239efa","slug":"many-pagoda-will-remain-closed-on-first-monday-of-sawan-jaunpur-news-vns5341560137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर बंद रहेंगे कई शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर बंद रहेंगे कई शिवालय
विज्ञापन
सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है, मगर इस बार शिवालयों में धूम नहीं रहेगी। प्रमुख मंदिरों में भक्त जलाभिषेक भी नहीं कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद रखने का फैसला लिया गया है। जहां मंदिर खुलेंगे भी, वहां भीड़ नहीं लगने दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कांवर यात्रा भी नहीं निकलेगी।
सावन के पवित्र माह में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए भक्त लालायित रहते हैं। भक्तों का जत्था कांवर से जल लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। सोमवार को सर्वाधिक भीड़ होती है। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से ही हो रही है, मगर भक्तों में मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन न कर पाने की मायूसी है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ लगाने पर पाबंदी लगा रखी है। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रधान पुजारी मुरली गिरी ने बताया कि मंदिर में केवल पुजारी ही जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट नहीं खोले जाएंगे। सुजानगंज बाजार स्थित गौरीशंकर धाम के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्भगृह में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बाहर से ही लोग दर्शन कर सकेंगे। बक्शा के शंभूगंज स्थित साईंनाथ मंदिर में सावन के पहले दिन पूरी सतर्कता के साथ दर्शन पूजन कराया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति और बक्शा पुलिस ने तय किया है कि मंदिर परिसर में एक बार में केवल पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रबंधक माला शुक्ला का कहना है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन पूजन कराया जाएगा। मंदिर परिसर में भीड नहीं इकट्ठा होने पाएगी। महराजगंज क्षेत्र के तेजीबाजार स्थित करसूल नाथ मंदिर के पुजारी उत्तम चंद्र गिरी ने ने बताया कि श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन पूजन कराया जाएगा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग करा दी गई है। संक्रमण से बचाने के लिए मंदिर समिति ने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाकर दर्शन पूजन कराया जाएगा।
सावन में इस बार होंगे पांच सोमवार
जौनपुर। पंचांग के अनुसार इस बार सावन माह में पांच सोमवार पडेंगे। 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार, 13 को सावन का दूसरा सोमवार, 20 को सावन का तीसरा सोमवार, 27 को सावन का चौथा सोमवार और 3 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार पड़ेगा। आचार्य डा. रजनी कांत द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।