फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbads ransacked the chaat shop, firing

मनबढ़ों ने चाट की दुकान में की तोड़फोड़, फायरिंग

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Manbads ransacked the chaat shop, firing
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में शुक्रवार की रात को मनबढ़ युवकों ने ठेले पर लगे चाट की दुकान पर तोड़फोड़ की और इसके बाद हवाई फायर करके भाग गए। विवाद का कारण पांच रुपये को लेनदेन बताया गया है।
विज्ञापन

बाजार के नहर मोड़ पर मनीष जायसवाल पुत्र जेठू जायसवाल चाट, नाश्ते की दुकान लगाता है। रात को आठ बजे के बाद दो बाइक से पांच युवक उसके ठेले के पास रुके। उन पांचों ने 50 रुपये की फुल्की खाए। उसके बाद मनीष को 45 रुपये देने लगे। मनीष ने कहा कि पांच रुपये और चाहिए। इसी बात पर युवक भड़क गए। उसको गाली-गलौज देने लगे। युवकों ने ठेले पर बनीं कांच की अलमारियों को तोड़ दिया। मनीष जायसवाल के शोर मचाने पर मनबढ़ युवकों में से एक ने पिस्टल निकाल कर हवा में फायर कर दिया। वे सभी फायरिंग करते हुए कोठिलापुर गांव की तरफ भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे बाजार में दहशत फैल गयी। एक वर्ष बाद फिर बाजार में चली गोली ने शंकर साव नामक व्यवसायी की गोली मारकर की गई हत्या की याद को ताजा कर दिया। इस घटना से व्यापारी काफी सहमे हुए है। घटना की सूचना थानाध्यक्ष जलालपुर विजयशंकर को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जानकारी है। युवक वहां फुल्की चाट खाने आया करते थे। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed