फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbads entered the shop, beat up and ransacked

मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़

Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manbads entered the shop, beat up and ransacked
जफराबाद। क्षेत्र के भूवालापट्टी गांव में रविवार को दो पक्षों में भूमि विवाद में जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष की दुकान में जमकर तोड़फोड़ हुई। इससे जलते हुए दूध से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

गांव निवासी मायाशंकर पटेल तथा महेंद्र पटेल के बीच काफी दिनों से हरे पेड़ तथा एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। मायाशंकर पक्ष का आरोप है कि महेंद्र पटेल ने रविवार को झगड़ा करना शुरू किया। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो कुछ बाहरी लोगों को बुलवा लिए। उसके बाद अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर हमारे मिठाई और चाय की दुकान पर आकर गाली गलौज करते हुए दुकान में घुसकर तोड़फोड़ तथा मारपीट करने लगे। उधर, महेंद्र पटेल का आरोप है कि मायाशंकर ने जलता हुआ दूध हमारी 32 वर्षीय पुत्री रेनू के ऊपर फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई है। इसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विपक्षियों का कहना है कि हमने दूध नहीं फेंका है। दूध गिरने से वह जल गई है। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम दिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed