फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make Tahirpur champion beat Knkpur

कनकपुर को हराकर ताहिरपुर बना चैंपियन

Sun, 18 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make Tahirpur champion beat Knkpur
खानापट्टी स्थित जलपरी मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ताहिरपुर ने कनकपुर को सात विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। शिक्षक लल्लन प्रसाद उपाध्याय ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

 
  क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टास जीतकर ताहिरपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कनकपुर की टीम निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में उतरी ताहिरपुर की टीम ने पवन के अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर सातवें ओवर में ही मैच जीत लिया। पवन ने पांच छक्के और चार चौकों की मदद से 58 रन बनाए।
विज्ञापन


पवन को मैन आफ द मैच और दुर्गापार के खिलाड़ी राजा को मैन आफ द सीरिज के पुरस्कार से नवाजा गया। वेस्ट कैच के लिए ताहिरपुर के खिलाड़ी आनंद सिंह, कनकपुर के विकेटकीपर त्रिलोकी नाथ और पवन को वेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर की भूमिका विनय सिंह और सूर्य प्रकाश सिंह ने निभाई। इस दौरान कमेटी के प्रबंधक विनय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष  अमित सिंह, अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अश्विनी सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंकुर, किशन सिंह, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed